Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कानपुर में युवक ने घर में आत्महत्या की:छोटे भाई को भेजा था खाना लेने, अंधेरे में किसी के पास आने की बात कहता था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
कानपुर में युवक ने घर में आत्महत्या की:छोटे भाई को भेजा था खाना लेने, अंधेरे में किसी के पास आने की बात कहता था
कानपुर के बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के हालसी रोड नौघड़ा में मंगलवार रात 22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और अंधेरे में किसी के पास आने की बात कहकर डर जाता था। परिजनों ने बताया कि युवक अक्सर कहता था कि सोते समय या अंधेरे में कोई उसके पास आता है और उसे अपने साथ ले जाने की बात करता है। इस वजह से वह ठीक से सो भी नहीं पाता था। परिजन उसे चिकित्सक को दिखाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार रात वह छोटे भाई के साथ कमरे में बैठा था। उसने भाई को होटल से खाना लाने के लिए भेजा। कुछ देर बाद भाई लौटा तो युवक फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिनों से परेशान था युवक हालसी रोड नौघड़ा निवासी त्रिलोक कश्यप के टे राजा उर्फ वंश (22) लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और घर की जिम्मेदारियों में पिता का हाथ बंटाता था। मां गीता के मुताबिक, वंश पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रहता था। वह कई बार अंधेरे और सोते समय किसी के उसके पास आने की बात कहता था। इससे वह डर जाता था और रात में उसकी नींद भी ठीक से नहीं होती थी। परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर को दिखाने की बात कही थी। छोटे भाई को खाना लेने भेजा मंगलवार रात वंश अपने छोटे भाई कृष्णा के साथ कमरे में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने कृष्णा से होटल से खाना लाने के लिए कहा। कृष्णा खाना लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस कमरे में पहुंचा तो वंश को फंदे से लटका देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर बादशाहीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan