Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

कानपुर सीएसए में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण:डॉ. श्रीवास्तव बोले- मशरूम उत्पादन सुनहरा अवसर, युवा आत्मनिर्भर खेती व्यवसाय शुरू करें

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
कानपुर सीएसए में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण:डॉ. श्रीवास्तव बोले- मशरूम उत्पादन सुनहरा अवसर, युवा आत्मनिर्भर खेती व्यवसाय शुरू करें
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मशरूम उत्पादन तकनीक पर छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। पादप रोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति (कृषक, छात्र एवं शहरी लोग) जो मशरूम की खेती या व्यवसाय करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान है और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि के साथ-साथ अन्य उद्योगों में भी प्रशिक्षण देना जरूरी है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग एस्टर, बटन या मिल्की मशरूम की खेती शुरू कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विस्तार से प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उगाने के विभिन्न प्रकार के प्रयोग (प्रैक्टिकल) भी कराए जाएंगे। नोडल अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने आगे बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 1500/- रुपए पंजीकरण शुल्क के साथ अपनी आईडी (आधार की कॉपी) एवं एक स्वयं की पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अगर कोई किसान बाहर से आता है, तो उसे रुकने की व्यवस्था होगी, लेकिन उसके लिए प्रशिक्षणार्थी को स्वयं खर्चा वहन करना होगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि सफलतापूर्वक प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan