Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कनोरा गांव में रेतम नदी किनारे भ्रूण मिला:पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, नगर परिषद ने किया अंतिम संस्कार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 6 views
कनोरा गांव में रेतम नदी किनारे भ्रूण मिला:पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, नगर परिषद ने किया अंतिम संस्कार
प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के कनोरा गांव में रेतम नदी किनारे गुरुवार सुबह एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर की नजर नदी किनारे पड़े भ्रूण पर पड़ी। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रठांजना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीण ने पुलिस को दी रिपोर्ट मामले में ग्रामीण अरविंद पाटीदार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद नगर परिषद के माध्यम से भ्रूण का अंतिम संस्कार करवाया। नदी किनारे कैसे पहुंचा, जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि भ्रूण रेतम नदी किनारे तक कैसे पहुंचा और इसे वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है और मामले से जुड़े लोगों एवं परिस्थितियों के बारे में पड़ताल कर रही है। रठांजना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan