Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कार से 30 लाख की 151 ग्राम हेरोइन बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, भागने की कोशिश पर पुलिस को हुआ शक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 1 views
कार से 30 लाख की 151 ग्राम हेरोइन बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, भागने की कोशिश पर पुलिस को हुआ शक
चूरू जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नकेल' के तहत रतनगढ़ पुलिस और चूरू एजीटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 151 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की बाजार कीमत करीब 30.20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार में सवार राजलदेसर बंडवा निवासी कुंदनसिंह और देदाराम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कार ड्राइवर ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। गोगासर-मेलूसर सड़क पर नाकाबंदी रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन नकेल' चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गोगासर से मेलूसर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की गई थी। यह कार्रवाई एजीटीएफ प्रभारी आईपीएस अभिजीत पाटिल के सुपरविजन और सुजानगढ़ एएसपी के नेतृत्व में की गई। कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की नाकाबंदी के दौरान गोगासर की तरफ से मेलूसर की ओर जा रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ और उन्होंने कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी में मिली 151 ग्राम हेरोइन कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 151 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी बाजार कीमत करीब 30.20 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजलदेसर बंडवा निवासी कुंदनसिंह और देदाराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी हेरोइन के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दो टीमों ने मिलकर की कार्रवाई कार्रवाई को अंजाम देने वाली रतनगढ़ थाना पुलिस की टीम में एसआई राजकुमार, हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, रवि कुमार, ओमप्रकाश और कॉन्स्टेबल राकेश शामिल थे। वहीं, एजीटीएफ चूरू थानाधिकारी राजेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, धनाराम, कॉन्स्टेबल ओंकार और विक्रम भी कार्रवाई में शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan