crime
क्राइम रिपोर्ट: प्रेम-प्रसंग में हत्या का खुलासा, शव को पेड़ से लटकाने वाले तीन गिरफ्तार,वही सोलर इनवर्टर-बैटरी चोरी गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार
गढ़वा। बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 18 अगस्त को पेड़ से लटका मिला शव हत्या का मामला निकला। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ गढ़वा दिल्लू लोहरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।तकनीकी साक्ष्यों और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुनील रजवार, रामप्यारी रजवार एवं मनमतिया देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सुनील रजवार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की गई।प्रारंभिक जांच में घटना का कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी का रूप देकर पेड़ से लटका दिया गया था। गिरफ्तार सुनील रजवार का पूर्व में भी बरडीहा थाना कांड संख्या 53/2020 में आपराधिक इतिहास रहा है।तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में बरडीहा थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। वही दूसरी ओर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोलर प्लेट, बैटरी एवं विद्युत तार चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए गढ़वा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ गढ़वा दिल्लू लोहरा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम लगातार छापामारी एवं वाहन जांच अभियान चला रही थी।20 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर भंडरिया थाना क्षेत्र के सरायडीह में वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन को रोककर अरशद अंसारी एवं इस्तेखार अंसारी से पूछताछ की गई। दोनों ने मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग विद्यालय में चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर दिलशाद अली, साजिद अली एवं दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर मेराल थाना कांड संख्या 195/2026 में चोरी किए गए एक Exide सोलर इनवर्टर एवं छह 12 वोल्ट की Exide बैटरियां बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दिलशाद अली का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह धुरकी एवं डंडई थाना के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय