crime
करेली में 11 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:आरोपी खुद करीब 15 सालों से स्मैक का नशा कर रहा
नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से नरेंद्र उर्फ बड्डू कौरव को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी नरेंद्र उर्फ बड्डू कौरव को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक अन्य युवक से स्मैक खरीदकर आगे बेचता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वयं भी नशे का आदी है और पिछले करीब 15 वर्षों से स्मैक का सेवन कर रहा है। वर्तमान में पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही, स्मैक सप्लाई की पूरी चेन की जांच की जा रही है, ताकि जिले में नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
Read full article on Bhaskar