crime
करणपुर में टीचर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:7 साल से एक स्कूल में थी पोस्टिंग, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
करौली के करणपुर कस्बे में एक टीचर ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वेदप्रकाश जाट के रूप में हुई है, जो टुड़ान गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत थे। सूचना मिलने पर करणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला और करणपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश जाट मूल रूप से खैरथल-तिजारा जिले के छतरपुर गांव के निवासी थे। वे पिछले लगभग सात वर्षों से टुड़ान के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे थे और करणपुर में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार सुबह जब वेदप्रकाश काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों की सहमति के बाद, करणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
Read full article on Bhaskar