top
कुर्ती मार्केट की पांच मंजिला इमारत में आग, 100 लोगों ने छत पर पहुंचकर बचाई जान
नई दिल्ली, 30 अगस्त (वेब वार्ता)। गांधी नगर के पुराने सीलमपुर स्थित कुर्ती मार्केट की पांच मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय इमारत में करीब 100 लोग मौजूद थे। धुआं उठते ही ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग सतर्क हो गए और सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गए। बाद में सभी लोग बराबर वाली इमारत से सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:21 बजे गली नंबर-8 स्थित पांच मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। ...
Read full article on Loktej