Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

करैत सांप ने युवक को डसा, मौत:बक्सर में झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में गई जान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 1 views
करैत सांप ने युवक को डसा, मौत:बक्सर में झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में गई जान
बक्सर जिले के फफदर गांव में बुधवार देर रात करैत सांप के डसने से 32 वर्षीय युवक सोनू साह की मौत हो गई। सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए कंजिया धाम ले गए थे। वहां स्थिति बिगड़ने पर उसे प्रताप सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता बालेश साह ने बताया कि सोनू रात में खाना खाने के बाद सोने गया था। इलाज के दौरान पीड़ित की गई जान रात करीब 12 बजे उसके बिस्तर में एक सांप घुस गया और उसे डस लिया। सोनू ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने सांप को ढूंढकर मार दिया। सांप की पहचान करैत के रूप में की गई। सांप के काटने के बाद परिजन सोनू को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए कंजिया धाम ले गए। वहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन उसे प्रताप सागर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान सोनू साह की मौत हो गई। परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था बताया गया कि सोनू अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिवार का भरण-पोषण उसकी कमाई से ही होता था। इस आकस्मिक मौत से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भर जाने के कारण उनके बाहर निकलने और घरों में घुसने का खतरा बढ़ जाता है। जिला प्रशासन लोगों को लगातार सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। झाड़फूंक में समय बर्बाद नहीं करने की अपील लोगों से अपील की जा रही है कि वे बारिश के मौसम में फर्श पर सोने से बचें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और बिस्तर पर सोने से पहले चादर, कंबल व बिछावन को अच्छी तरह झाड़ लें। प्रशासन की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी जा रही है कि सांप के काटने पर झाड़फूंक के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं, ताकि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan