top
कौशांबी में 25 हजार का इनामी गौकशी आरोपी गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने भेजा जेल, खेत में मिले थे गोवंश के अवशेष
कौशांबी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कोखराज पुलिस ने गौकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोचा। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। खेत में मिले थे गोवंश के अवशेष पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव के पास एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्साधिकारियों से जांच कराई। मामले में कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मेराज पुत्र अमीर हसन और कलीम अहमद उर्फ मुगल पुत्र नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, दो अन्य आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। फरार आरोपी पर था 25 हजार का इनाम मामले में फरार चल रहे रुआब अहमद पुत्र बदल अहमद उर्फ बदरुद्दीन, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना कड़ाधाम, कौशांबी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार 30 अगस्त को कोखराज पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर रुआब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar