top
किशनगंज में 17 साल की किशोरी लापता:मां ने 2 युवकों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप; 11 सितंबर से तलाश जारी
किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र के देकसरा वार्ड संख्या-8 से 17 साल की नाबालिग किशोरी लापता हो गई है। किशोरी की मां बसंती देवी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दो युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। किशोरी 11 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे किसी काम से घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। रवि कुमार के साथ देखे जाने की बात सामने आई तलाश के दौरान स्थानीय लोगों ने परिजनों को बताया कि किशोरी को बस्ती के ही रवि कुमार, पिता गोपाल मंडल, के साथ देखा गया था। इसके बाद परिजन रवि कुमार के घर पहुंचे। उसके परिवार ने बताया कि रवि घर पर नहीं है। दो युवकों की भूमिका की जांच की मांग किशोरी की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि रवि कुमार के अलावा सत्यम कुमार, निवासी देकसरा, भी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने में शामिल हो सकता है। सत्यम के पिता का नाम शिकायत में अज्ञात बताया गया है। किशोरी की मां ने पुलिस से दोनों युवकों की भूमिका की जांच करने और बेटी को जल्द ढूंढने की मांग की है। एफआईआर दर्ज, तलाश जारी सदर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, किशोरी को ढूंढने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी।
Read full article on Bhaskar