crime
किशनगंज में बाइक सवार चौकीदार घायल:ड्यूटी से घर लौट रहा था, स्कॉर्पियो ने 15 मीटर तक घसीटा, गंभीर घायल, ड्राइवर फरार
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नसीमगंज समेश्वर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान सिंघाया, खायखात निवासी अहमद राजा के रूप में हुई है। वह बहादुरगंज में चौकीदार और बक्सी के पद पर काम करता है। बताया जा रहा है कि अहमद राजा ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घायल के भाई मुस्तफा आलम ने बताया कि अहमद राजा सुबह ड्यूटी से घर जा रहा था। बहादुरगंज में फैक्ट्री के पास एक चार पहिया वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन उसे करीब 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और फिर सड़क पर छोड़कर चालक भाग गया। सड़क किनारे बाइक चला रहा था अहमद राजा मुस्तफा आलम ने बताया कि अहमद राजा बाइक की स्पीड काफी कम रखे हुए था और सड़क के साइड से जा रहा था। इसके बावजूद पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर टूटी मिली स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट टूटकर गिरी मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
Read full article on Bhaskar