Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

किशनगंज में घर से मशीन, सिलेंडर और कैश चोरी:पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया, सामान बरामदगी के लिए रेड जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
किशनगंज में घर से मशीन, सिलेंडर और कैश चोरी:पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया, सामान बरामदगी के लिए रेड जारी
किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग मोहल्ले में एक घर से मोटर, गैस सिलेंडर, मोबाइल, पीतल का लोटा और नकदी चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए छापेमारी भी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोतीबाग निवासी किशन सागर महतो ने 14 सितंबर को किशनगंज सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे जब उनकी नींद खुली, तो घर के आंगन में ट्यूबवेल में लगा मोटर गायब मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच इसके बाद घर की तलाशी लेने पर रसोईघर से एक खाली गैस सिलेंडर, पूजा घर से पीतल का बड़ा लोटा और बेड के पास रखा मोबाइल फोन भी चोरी हुआ पाया गया। पीड़ित किशन सागर महतो ने बताया कि चोरों ने घर में रखे सात हजार रुपये नकद भी चुरा लिए। घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 3 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच की। चोरी के शक में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी की पूरी घटना का खुलासा हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में कोई और लोग शामिल थे या नहीं। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में तीन युवकों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामला सुलझाकर चोरी हुए सामान को बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan