Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

किशनगंज में झंडा फहराते समय शिक्षक समेत 3 छात्र घायल:11000 वोल्ट तार से खंभा टकराया, घायलों को पहुंचाया सदर अस्पताल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 6 views
किशनगंज में झंडा फहराते समय शिक्षक समेत 3 छात्र घायल:11000 वोल्ट तार से खंभा टकराया, घायलों को पहुंचाया सदर अस्पताल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हैयावाड़ी में झंडा फहराते समय एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान झंडे का खंभा विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के बिजली के तार से टकरा गया। इस घटना में एक शिक्षक और तीन छात्र करंट की चपेट में आ गए। सभी घायलों को तुरंत किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान देखें... घायलों की पहचान शिक्षक सुभाष कुमार (40 वर्ष) और छात्रों फकी अनवर (16 वर्ष), मोहम्मद फैजान अंसारी (14 वर्ष) तथा अबु शहिद आलम (17 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी कोचाधामन प्रखंड की मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी जानता हाट के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, शिक्षक सुभाष कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एक निजी स्वास्थ्य केंद्र के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों घायल छात्रों का इलाज किशनगंज सदर अस्पताल में जारी है। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप घटना के बाद स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन को हटाने के लिए बिजली विभाग को कई बार आवेदन दिए गए थे। सिविल सर्जन ने छात्रों को हालचाल जाना लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया और उनका हालचाल जाना।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan