education
कुशीनगर : सितंबर से शुरू होंगी कृषि विश्वविद्यालय की कक्षाएं
कुशीनगर। रामाभार स्तूप के निकट निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर में इसी सितंबर माह से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कराने की तैयारी है। बुधवार शाम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को शेष कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। अब तक 48 विद्यार्थियों ने महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर का विकल्प चुना ...
Read full article on Swatantra Prabhat