Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

किशनगढ़बास में हर घर तिरंगा अभियान:भाजपा ने दुर्बलनाथ आश्रम तक निकाली बाइक रैली, देशभक्ति नारे लगाते चले लोग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
किशनगढ़बास में हर घर तिरंगा अभियान:भाजपा ने दुर्बलनाथ आश्रम तक निकाली बाइक रैली, देशभक्ति नारे लगाते चले लोग
किशनगढ़बास में भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली किशनगढ़बास से शुरू होकर कोटकासिम के कतोपुर स्थित बाबा दुर्बलनाथ आश्रम पहुंची। रैली को संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी और भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली किशनगढ़बास बाईपास स्थित विश्वास यादव डब्बू के कार्यालय से शुरू हुई। बाइक सवार हाथों में तिरंगा झंडा लिए बीबीरानी माता मंदिर पहुंचे। गोठड़ा, नयागांव, दौलतपुर और बीबीरानी सहित विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह रैली कोटकासिम होते हुए कतोपुर स्थित बाबा दुर्बलनाथ आश्रम पर समाप्त हुई, जहाँ एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, बाबा दुर्बलनाथ आश्रम कतोपुर के महंत, मण्डल अध्यक्ष मनोज मित्तल, सोलू शर्मा, राजकुमार राजपूत, सुरेन्द्र जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा और एमपीएस मुन्ना यादव शामिल थे। कार्यक्रम के समापन के बाद, भाजपा मण्डल किशनगढ़बास के पदाधिकारियों ने 'हर घर तिरंगा अभियान' के बैनर पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज मित्तल, महामंत्री जगदीश यादव, उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी, युवा नेता विश्वास यादव, पूर्व सरपंच भोलाराम शर्मा, सुरेश यादव, जसवंत यादव, निहाल सिंह बंटी, राजा वलेचा, हीरू हरवानी और निमित यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan