crime
कोटा में तीन बच्चों की मां ने खाया जहर, मौत:तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम; पति ने एक दिन बाद पीहर जाने की कहा था
कोटा में तीन बच्चों की मां की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन कालीबाई (33) को पहले बूंदी और फिर कोटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पति ने महिला से एक दिन बाद पीहर जाने की बात कही थी। घटना बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के डेलपुरा गांव की है। पुलिस ने आज (शनिवार) न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारण अभी सामने नहीं आए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पति को भेजा बाड़े से 500 मीटर दूर घर पति राजेश मीणा ने बताया कि वो ट्रैक्टर चलाता है। उसके दो बेटी और एक बेटा है। आज(शनिवार) सुबह 8 बजे करीब पत्नी कालीबाई के साथ घर से 500 मीटर दूर बाड़े पर गया था। इस दौरान उसने पीहर जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि आज नहीं कल चले जाना, फिर उसने मुझे चारा लेने बाड़े से घर पर भेज दिया औऱ खुद काम करने लगी। थोड़ी देर बाद 11 साल की बड़ी बेटी ने कालीबाई के अचेत होने की बात बताई। जिसके बाद काली को इलाज के लिए देई हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से बूंदी रेफर किया। बूंदी में उसकी हालात में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उसे कोटा रेफर किया गया। कोटा लाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हमारे में बीच में कोई झगड़ा नहीं हुआ। केवल सामान्य बात हुई थी, जो पति-पत्नी के बीच अक्सर होती रहती है। फिलहाल मौत के कारणों का नहीं चला पता देई थाना ASI राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई है। फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आए हैं। पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
Read full article on Bhaskar