crime
कटनी में 2 किलो गांजे के साथ तीन युवक गिरफ्तार:आरोपी बड़वारा के रहने वाले, इनकी बाइक भी जब्त
कटनी के बड़वारा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.330 किलोग्राम गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी जब्त की है। बरामद सामान और बाइक की कुल कीमत करीब 1.55 लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार शाम हुई इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया, जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेजा गया है। गश्त के दौरान घेराबंदी कर दबोचे गए 3 तस्कर बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय ने बताया कि 14 अगस्त की शाम पुलिस टीम देहात इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम पठरा के पास पुरानी डामर रोड पर बाइक सवार तीन लोग संदिग्ध हालत में खड़े दिखे। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही धर दबोचा। बाइक और आरोपियों के नाम आए सामने पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार चौधरी (37), राजकुमार चौधरी (46) और धर्मेन्द्र कुमार चौधरी (40) के रूप में हुई है। ये तीनों बड़वारा इलाके (पहरिया और मोहास) के ही रहने वाले हैं। थैले से मिला 2 किलो से ज्यादा गांजा, दर्ज हुआ केस जब पुलिस ने आरोपियों की अपाचे बाइक (MP-21-MP-0281) पर टंगे थैले की तलाशी ली, तो उसमें 2.330 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Read full article on Bhaskar