Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कटनी NH-43 पर मवेशियों का जमावड़ा:15 दिन में हुए चार एक्सीडेंट, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 3 views
कटनी NH-43 पर मवेशियों का जमावड़ा:15 दिन में हुए चार एक्सीडेंट, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
कटनी जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर आवारा मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। मझगवां और बड़वारा के बीच का मार्ग इन हादसों का मुख्य केंद्र बन गया है, जहां तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो रही है। इन घटनाओं के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाल ही में इस मार्ग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क के बीच दर्जनों गायों का जमावड़ा देखा जा सकता है। यह स्थिति न केवल मवेशियों के लिए जानलेवा है, बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। दैनिक यात्री सागर त्रिपाठी ने बताया कि वे प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं और अक्सर सड़क किनारे मवेशियों के शव पड़े मिलते हैं। उनके अनुसार, मवेशियों के अचानक सड़क पर आ जाने से राहगीरों की जान को भी खतरा रहता है। उन्होंने विभाग से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की। बाइक सवार गौरव गुप्ता ने कहा कि सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण न केवल पशुओं की मौत हो रही है, बल्कि इंसानों की जान भी जा रही है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की अपील की। गश्तीदल बनाने का नियम राजमार्गों पर मवेशियों के जमावड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं। इन निर्देशों के तहत, NHAI और स्थानीय प्रशासन को राजमार्गों से पशुओं को हटाने के लिए विशेष गश्ती दल तैनात करने होते हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नहीं दिख रहा है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन तथा NHAI से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर गश्ती वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजकर यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाया जाए। 15 दिनों में 4 बड़ी दुर्घटनाएं
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan