crime
कोटपूतली में हरियाणा रोडवेज ने कंटेनर को मारी टक्कर:महिला-बच्चे समेत 14 घायल, राजकीय बीडीएम अस्पताल में कराया भर्ती
जयपुर से रेवाड़ी जा रही हरियाणा रोडवेज की बस सामने चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। घटना कोटपूती-बहरोड़ जिले के कोटपूतली थाना क्षेत्र की है। थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- हादसा शाम 5 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कंवरपुरा गांव के पास हुआ। जयपुर से रेवाड़ी जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। इस टक्कर में बस में सवार लगभग 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने लोगों को निकाला बाहर हादसा कंवरपुरा गांव के पास हुआ, जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। हादसे में 14 लोग घायल घायलों में सुल्तान सिंह (72), वीर सिंह (35), मुकेश (30), मुस्कान (19), शकुंतला (65), जगदीश (60), मनीषा (29), ममता (30), अभिषेक (32), सोनू (24), संदीप (20), वर्षा (21), हंसराज (41) और रामकृष्ण (55) शामिल हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar