Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कट्ठीवाड़ा झरने पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान:10 से ज्यादा थैलियों में कचरा जुटाया; पर्यटकों से प्लास्टिक न फेंकने की अपील

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
कट्ठीवाड़ा झरने पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान:10 से ज्यादा थैलियों में कचरा जुटाया; पर्यटकों से प्लास्टिक न फेंकने की अपील
आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा झरने पर शुक्रवार को युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। युवा रक्तदान समिति और जनजाति विकास मंच के सहयोग से युवाओं ने झरने और आसपास के रास्तों पर श्रमदान कर 10 से ज्यादा थैलियों में कचरा जुटाया। इसमें प्लास्टिक की बोतलें, वेफर्स के पैकेट और अन्य कचरा शामिल था। झरने के आसपास से हटाया कचरा युवाओं ने झरने और उसके आसपास बिखरा कचरा इकट्ठा किया। बाद में इसे तय जगह पर रखा गया। युवाओं ने कहा कि बारिश के मौसम में झरना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है और दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने दिलाई स्वच्छता की शपथ सामाजिक कार्यकर्ता कादु सिंह डुडवे ने अभियान में शामिल युवाओं और अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कट्ठीवाड़ा का झरना क्षेत्र की प्राकृतिक पहचान है। इसे साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने साथ लाए प्लास्टिक, वेफर्स के पैकेट और अन्य कचरा झरने या आसपास न फेंकें। कचरे को उचित जगह पर डालकर प्राकृतिक स्थल को साफ रखने में सहयोग करें। आगे भी चलाएंगे स्वच्छता अभियान युवाओं ने कहा कि कट्ठीवाड़ा का झरना प्रकृति की अनमोल देन है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के सहयोग से इसकी सुंदरता को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। अभियान में हरसिंह कनेश, कुरसिंह मालिया, विपुल और संजय सहित कई लोग मौजूद रहे। युवाओं ने आगे भी क्षेत्र के प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan