Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कांवड को लेकर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन:15 से 17 अगस्त तक कानपुर के चौतरफा हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 5 views
कांवड को लेकर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन:15 से 17 अगस्त तक कानपुर के चौतरफा हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन
सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानपुर में भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। 15 अगस्त की रात 8 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की है। जानें डायवर्जन के दौरान कहां से होकर जाएंगे वाहन और कैसी रहेगी व्यवस्था। इटावा-औरैया से आने वाले वाहन चौडगरा होकर जाएंगे इटावा और औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी या गोरखपुर जाना है, वे रामादेवी चौराहा से दाएं मुड़कर चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य तक जाएंगे। हमीरपुर से आने वाले वाहन अनूपुर मोड़ से डायवर्ट होंगे हमीरपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन अनूपुर मोड़ से दाएं मुड़कर परास मोड़-जहानाबाद-चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे जाएंगे। झांसी-कालपी रूट के वाहन घाटमपुर से सीधे चौडगरा जाएंगे झांसी, कालपी, भोगनीपुर और मूसानगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव या लखनऊ जाना है, घाटमपुर चौराहा से बाईं ओर नहीं मुड़ेंगे। ये वाहन सीधे चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जाएंगे। शिवराजपुर-चौबेपुर-बिठूर के वाहन परियर पुल नहीं जाएंगे शिवराजपुर, चौबेपुर और बिठूर की ओर से उन्नाव जाने वाले भारी वाहनों को परियर पुल से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ये वाहन अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। यात्री वाहनों के लिए भी एडवाइजरी भारी वाहनों को रामादेवी फ्लाईओवर से फतेहपुर रोड की ओर डायवर्ट किए जाने से रामादेवी से नौबस्ता के बीच फ्लाईओवर पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए इटावा की ओर से सचेंडी-भौंती बाईपास होकर आने वाले कार, यात्री वाहन और एंबुलेंस नौबस्ता रैंप से नीचे उतरकर यशोदानगर चौराहा, श्यामनगर चौराहा और रामादेवी सर्विस रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने पत्रकारों, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन से डायवर्जन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। हेल्पलाइन नंबर- ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 एंबुलेंस को प्राथमिकता की अपील: यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता दें। साथ ही सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और डायवर्जन के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan