top
कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का गृह मंत्री कार्यालय के बाहर 10 दिनों से प्रदर्शन, नोटिस के बावजूद टेंट से नहीं हटे युवा
कवर्धा में छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के 1940 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 10 दिनों से गृह मंत्री विजय शर्मा के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन के कारण उपमुख्यमंत्री का शासकीय वाहन भी परिसर में फंसा हुआ है। प्रशासन ने बिना अनुमति के चल रहे इस धरने को लेकर 15 से अधिक युवाओं को नोटिस जारी किया है।
Read full article on Naidunia