Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

खगड़िया की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस:मुखिया की अध्यक्षता में बैठक, ‘सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत’ रही थीम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
खगड़िया की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस:मुखिया की अध्यक्षता में बैठक, ‘सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत’ रही थीम
खगड़िया की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए और स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन पर चर्चा की। इस बार पंचायत विकास दिवस की मुख्य थीम ‘सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत’ रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पंचायत को अधिक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और सभी वर्गों के लिए समान अवसर वाला बनाने पर जोर दिया गया। पिछले माह की योजनाओं और खर्च की हुई समीक्षा बैठक के दौरान पिछले एक महीने में पंचायत स्तर पर लिए गए योजनागत निर्णयों की समीक्षा की गई। योजनाओं पर हुए खर्च, कार्य की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। इसके साथ ही अगले एक महीने में प्रस्तावित विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इन योजनाओं पर होने वाले अनुमानित खर्च और प्राथमिकताओं पर ग्रामीणों से सुझाव लिए गए। स्थानीय जरूरतों के आधार पर योजनाओं का चयन करने पर विशेष जोर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, इसके लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक पहल की जानी चाहिए। कमजोर और वंचित वर्गों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। पारदर्शिता और जनभागीदारी पर जोर पंचायत विकास दिवस के दौरान विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया। ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने और योजनाओं की निगरानी में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों के संरक्षण के साथ सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान देने का संदेश दिया गया। ‘सुरक्षित और समावेशी पंचायत’ बनाने का उद्देश्य जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना रहा। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच संवाद के माध्यम से स्थानीय समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं को सामने लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि पंचायत का विकास केवल योजनाओं के निर्माण से नहीं, बल्कि उनकी पारदर्शी क्रियान्वयन प्रक्रिया और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से संभव है। सामाजिक रूप से सुरक्षित, समावेशी और सशक्त पंचायत के निर्माण के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan