crime
खजूरी सरपंच को टक्कर मारने वाला ट्रक और चालक पकड़ा:नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर छिपाया था नंबर
सुसनेर के निपानिया जोड़ पर एक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने शनिवार दोपहर बकानी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों को आगे की पूछताछ के लिए सुसनेर थाने लाया गया है। घटना 23 अगस्त रविवार शाम की है। सरपंच विक्रम सिंह परमार सुसनेर से इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर अपनी बुलेट बाइक से निपानिया जोड़ पहुंचे थे। पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू की। ट्रक चालक गिरफ्तार पुलिस और ग्रामीणों की लगातार तलाश के बाद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रक को चालक सहित बकानी थाना क्षेत्र से पकड़ा। हादसे के बाद ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा दिया गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर नंबर प्लेट की जांच की। पुलिस जांच में जुटी सुसनेर थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि हादसे के बाद चालक ने वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर ग्रीस क्यों लगाया और घटना के बाद वह किस रास्ते से बकानी थाना क्षेत्र तक पहुंचा।
Read full article on Bhaskar