crime
खुले में जुआं खेलते युवकों का VIDEO:एटा पुलिस जुआरियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में खुले में जुआं खेलते युवकों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद जलेसर थाना पुलिस हरकत में आ गई है और जुआरियों की धरपकड़ में जुट गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग खुले में फड़ लगाकर जुआं खेल रहे हैं। वे 52 ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाते दिख रहे हैं, और फड़ पर 500 रुपये के नोट बिखरे हुए हैं। कुछ लोग तमाशबीन बनकर जुआं होते देख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह जुए का वीडियो जलेसर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जुआरियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर जुआरियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
Read full article on Bhaskar