politics
खैरथल-तिजारा के 3नगर परिषद और 4 पालिकाध्यक्षों की सीटें तय:खैरथल सभापति अनारक्षित, भिवाड़ी के ओबीसी चुने जाएंगे; जानें जिले की सीटों का आरक्षण
प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति और नगर निगमों के महापौर की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। जिसके तहत खैरथल-तिजारा के तीन नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं के सभापति और पालिकाध्यक्षों के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया। खैरथल और तिजारा नगर परिषद के सभापति का पद अनारक्षित रखा गया है, जबकि भिवाड़ी नगर परिषद सभापति के पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। वहीं, किशनगढ़बास पालिकाध्यक्ष अनारक्षित, कोटकासिम पालिकाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित, मुंडावर पालिकाध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित और टपूकड़ा पालिकाध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित रखा गया है। पिछली बार खैरथल नगर परिषद के सभापति का पद ओबीसी के लिए आरक्षित था। पिछली बार यहां भाजपा का बोर्ड बना था, जिसमें खैरथल के हरीश रोघा सभापति बने थे।
Read full article on Bhaskar