Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कन्नौज में विवाहित प्रेमिका का शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार:पुलिस ने नाबालिग बताकर जेल भेजा, पति और दो बच्चों को छोड़कर गई थी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
कन्नौज में विवाहित प्रेमिका का शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार:पुलिस ने नाबालिग बताकर जेल भेजा, पति और दो बच्चों को छोड़कर गई थी
कन्नौज में नहर किनारे गोपनीय तरीके से विवाहिता का शव जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। एफआईआर में उसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नाबालिग है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दिल्ली ले जाने और प्रताड़ित करने का आरोप इंदरगढ़ थाना पुलिस ने विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी विनय कुमार उर्फ तुलाराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी गैरमौजूदगी में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कन्हईपुरवा गांव निवासी छोटू वर्मा उसकी पत्नी किरन को अपने साथ दिल्ली ले गया था। शिकायत के मुताबिक, छोटू के साथ जाने से पहले किरन ने आधार कार्ड के जरिए 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इसके अलावा उसने महिला समूह से 30 हजार रुपये लिए और घर के जेवर भी अपने साथ ले गई थी। फोन पर महिला ने बताई थी प्रताड़ना की बात विनय कुमार के अनुसार, करीब 15 दिन बाद उसकी पत्नी ने परिवार के ही अमर सिंह के नंबर पर फोन कर उससे बात की थी। आरोप है कि किरन ने फोन पर बताया था कि छोटू और उसका भाई रवि उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। विनय ने बताया कि उसने इसकी जानकारी विशुनगढ़ थाने में दी थी, लेकिन आरोप है कि उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट विनय कुमार की तहरीर पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने छोटू, उसके भाई रवि, दोस्त आकाश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी बिनोद कुमार ने वीडियो जारी कर बताया कि मुख्य आरोपी छोटू को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोपहर कोर्ट में पेश किया पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। दोपहर बाद पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर मुख्य आरोपी को नाबालिग बताया और उसे न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, एसपी की ओर से जारी वीडियो में मुख्य आरोपी के नाबालिग होने का उल्लेख नहीं किया गया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की उम्र को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan