Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

करौली निकाय चुनाव में कांग्रेस का दांव:युवा, महिला और जिताऊ चेहरों को मिलेगा टिकट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 1 views
करौली निकाय चुनाव में कांग्रेस का दांव:युवा, महिला और जिताऊ चेहरों को मिलेगा टिकट
करौली में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष घनश्याम महर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आगामी निकाय चुनाव के लिए युवा, महिला और जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में वार्डवार दावेदारों और संगठन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष घनश्याम महर ने बताया कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप युवाओं और महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार का चयन उनकी सक्रियता और चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। महर ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आगामी निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को जवाब देगी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष अलका मीणा ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने और पार्टी को मजबूत करने की अपील की। बैठक में प्रदेश सचिव एवं करौली प्रभारी चतर सिंह, पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा, करौली प्रभारी जितेंद्र शर्मा, शिवदयाल मीणा, बच्चा लाल मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शारदों गुर्जर, विशाल मीणा, देवी सहाय दत्तात्रेय, भंवर मीणा, रक्षीलाल बैरवा, रमेश गुर्जर और जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंसीवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति, संभावित उम्मीदवारों और चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan