crime
कृषि मंडी का कर्मचारी 24 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:गेहूं के ट्रैक्टरों की चेकिंग नहीं करने के लिए हर महीने रिश्वत देने की मांग की थी
उदयपुर एसीबी की टीम ने कृषि उपज मंडी सवीना के कर्मचारी मनोहरलाल को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया- शिकायत मिली थी कि आरोपी उदयपुर के कलड़वास में आटा मिल का संचालन करता है। साथ ही कृषि उपज मंडी और अन्य व्यापारियों के जरिए गेहूं की वैध खरीद करता है। परिवादी के अनुसार, मार्च 2026 से आरोपी मनोहरलाल व्यापारियों के गेहूं से भरे ट्रैक्टरों को रोककर चैकिंग के नाम पर बिल पेश करने का दबाव बना रहा था। बिल नहीं होने पर चालान किए जा रहे थे। इस कारण परिवादी का व्यापार प्रभावित हो रहा था। परिवादी ने जब इस संबंध में आरोपी से बात की। तब उसने व्यापारियों के ट्रैक्टरों को चेक नहीं करने और चालान नहीं बनाने की एवज में तत्कालीन कृषि उपज मंडी सचिव मदन गुर्जर के नाम पर हर माह रिश्वत देने की मांग की थी। 65 हजार रुपए रिश्वत ले चुका आरोपी परिवादी ने बताया- आरोपी अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 65 हजार रुपए रिश्वत राशि ले चुका था। इसके बाद अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक के लिए वापस रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। मामले का सत्यापन करवाया गया। एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ रामेश्वर सिंह के निर्देशन कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar