Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लोअर पीसीएस एग्जाम में 10,698 अभ्यर्थी होंगे शामिल:कानपुर में 24 सेंटर में 240 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जाम से निपटने के लिए QRT बनी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 3 views
लोअर पीसीएस एग्जाम में 10,698 अभ्यर्थी होंगे शामिल:कानपुर में 24 सेंटर में 240 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जाम से निपटने के लिए QRT बनी
रविवार को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) की ओर से लोअर पीसीएस की लिखित परीक्षा में 10,698 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि लोअर पीसीएस परीक्षा संपन्न कराने के लिए कानपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सुबह 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित होगी। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजिक बैठक में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और नोडल अधिकारी एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने पुलिस परीक्षा की संवेदनशीलता और महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुबह 10 बजे से 24 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा संपन्न करायी जाएगी। ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मी सुबह 7 बजे अपने–अपने केंद्रों में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में 240 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेंटर में 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पांच-पांच पुलिसकर्मियों की 20 क्विक रिस्पांस टीम बनायी गई है। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकाश की अनियमितता न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी संदिग्ध एक्टिविटी पर उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी भी सेंटर के बाहर भीड़ न लगने पाए, सभी पुलिसकर्मी इस बात का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा के दौरान उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में पहुंचने किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। जाम और परीक्षा में किसी भी प्रकार के व्यवधान पर QRT टीम रिस्पांस करेगी। परीक्षा छूटने दौरान सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर जाम न लगने की भी हिदायत। नोडल अफसर महेश कुमार ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan