Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित - सरकार के आश्वासन के बाद भी विपक्ष का हंगामा नई दिल्ली (एजेंसी) । संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। इस सत्र के अंतिम तीन दिन शेष हैं। विपक्ष दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब और राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि झारखंड और लखनऊ के छात्रों के मुद्दे उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र जहां भी अपनी समस्याएं उठाना चाहते हैं, चाहे इलाहाबाद हो या लखनऊ, उन सभी मुद्दों को सदन में उठाया जाना चाहिए। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सरकारें संवेदनहीन हो गई हैं। उन्हें लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारों को अपनी इस संवेदनहीनता का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा, झारखंड के छात्रों से बातचीत की गई है। इसमें कांग्रेस, झामुमो और राजद के मंत्री शामिल थे। उनकी 98 फीसदी मांगें मान ली गई हैं। सिर्फ 2 फीसदी मांगें बाकी हैं, जो सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती हैं। उन्होंने कहा, सीजीएल का मामला अदालत में है। इस पर कई लोग काम कर रहे हैं। इसे रद्द करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। अगर इसे रद्द कर दिया गया, तो यह कई युवाओं के साथ अन्याय होगा। मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ने भी कहा है कि हम इस मामले को देखेंगे, लेकिन इसके लिए कुछ समय चाहिए। छात्र इस बात पर सहमत हो गए थे। लेकिन भाजपा छात्रों को भड़का रही थी। भाजपा सांसद उज्ज्वल निकम ने आरोप लगाया कि पिछले दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही बाधित है और न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा में जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो पा रही है। उन्होंने कहा कि बहस लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जिस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित कर रही है, वह शर्मनाक है। उज्ज्वल निकम ने कहा कि झारखंड में छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा नहीं कर रहा है और राहुल गांधी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर 'दोहरा रवैया' अपनाने का आरोप लगाया।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan