Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लक्ष्मण टीला पर जलाभिषेक में पहुंचेगें हजारों कार्यकर्ता

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
लक्ष्मण टीला पर जलाभिषेक में पहुंचेगें हजारों कार्यकर्ता
लक्ष्मण टीला पर जलाभिषेक में पहुंचेगें हजारों कार्यकर्ता अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा की कार्यकारिणी बैठक में जलाभिषेक कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ मंथन त्रिपाठी परिवार मामले को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच पर भी बनी सहमति लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई की आज यहां हुयी प्रदेश और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 24 अगस्त को लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक में देश और प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सभी सनातनियों से पहंुचने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयार की गयी रूपरेखा पर मंथन किया गया। संगठन के केन्द्रीय मुख्यालय, कुर्सी रोड में राष्ट्रीय अध्यक्ष़ ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुयी बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने जलाभिषेक की तैयारी को लेकर पूरी रूपरेखा रखी, जिस पर चर्चा करते हुये मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक में शासन और प्रशासन पत्र के माध्यम से कार्यक्रम की सूचना दी जाए एवं पुलिस प्रशासन से अनुमति का भी अनुरोध किया जाए । बैठक में लक्ष्मण टीला में होने वाले जलाभिषेक के साथ लखनऊ शहर के त्रिपाठी परिवार की महिलाओं को न्याय दिलाने में अनदेखी कर रही पुलिस प्रशासन की कड़ी निन्दा करते हुये कहा कि संगठन इस मामले की जांच करवाने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिये नई रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गयी। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है तो संगठन पीड़िता के साथ शासन के दरवाजे पर दस्तक देगी ।अन्त में बैठक को सम्बोधित करते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण जी की नगरी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूर्ववर्ती सरकारों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मिटाने का कार्य करती रही है और यही नहीं बल्कि तत्कालीन अखिलेश सरकार ने विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को तो पूरी तरह से मिटाने का कार्य किया था, लेकिन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा लक्ष्मण टीला पर लगे मुस्लिम आंक्रान्ताओं की निशानियों को हटाकर वहां लक्ष्मण टीला और वहां स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-पाठ के लिये अन्तिम समय तक संघर्ष करती रहेगी। श्री त्रिवेदी ने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि 24 अगस्त को जलाभिषेक के लिये लक्ष्मण टीला जरूर पहंुचे, उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन इस कार्यक्रम को रोकने के लिये कदम उठा सकती है, लेकिन इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता किसी दबाव में न आकर जलाभिषेक के लिये तत्पर रहेगें। श्री त्रिवेदी ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम की अन्तिम रूप से तैयार की जा रही रूपरेखा से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया जायेगा, ताकि कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। मोबाइल नम्बर - 63931 81993
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan