politics
लखीमपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी शुरू:कलेक्ट्रेट परिसर में लगी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और विधायक ने किया उद्घाटन
लखीमपुर-खीरी में गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा' के तहत एक प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित थी। इसका उद्घाटन दोपहर 12 बजे बजरंग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ योगानंद पाण्डेय ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को दिखाया गया। इन्हें चित्रों और जानकारी वाली सामग्री के जरिए प्रदर्शित किया गया था। इसका मकसद आम लोगों को सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग योजनाओं और विकास कार्यक्रमों से जुड़ी सामग्री की जानकारी ली। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का असली मकसद तभी पूरा होता है, जब उनका फायदा सही लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों को योजनाओं की जानकारी होना भी जरूरी है। उन्होंने इस प्रदर्शनी को लोगों को जागरूक करने का एक अच्छा तरीका बताया। कलेक्ट्रेट परिसर में लगी इस प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन और विकास से जुड़े कामों की जानकारी एक ही जगह पर दी गई। प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों में भी दिलचस्पी दिखी।
Read full article on Bhaskar