crime
लखनऊ बारिश के बीच 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:पुलिस पर मार पीट का आरोप , अभ्यर्थी को कंधे पर लाद कर ले गए अस्पताल
लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से बारिश का दौर जारी है। इसी बीच 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने इको गार्डन से निकलकर विधान सभा कि बढ़ने का प्रयास किया।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका जमकर धक्का मुखी और नोक झोंक हुई । प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के द्वारा अभ्यर्थी तूफान सिंह की पिटाई की गई जिसके बाद तबीयत खराब हो गई। 25 दिनों से जारी है धरना प्रदर्शनकारी आशुतोष ने बताया कि विगत 25 दिनों से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजार रहे हैं । तेज बारिश और धूप का सामना कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय से लेकर शिक्षा मंत्री की आवास पर कई बार प्रदर्शन किया मगर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नौकरी तो मिल नहीं रही है ऊपर से पुलिस मारपीट कर रही है। आज भी हम लोग जब अपने अधिकारों के लिए इको गार्डन से निकलकर सड़क पर जा रहे थे तो पुलिस ने अभ्यर्थी तूफान सिंह को जबरदस्ती रोकने की कोशिश किया और उसके साथ मारपीट किया जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। 5% छूट देने की मांग अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट का प्रावधान था। आरोप है कि इन चारों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिला और सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया। 9 सितम्बर को विधानसभा घेरने कि चेतावनी अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती परीक्षा के पासिंग मार्क्स में 5% की छूट दी जाए। उनका कहना है कि 150 पूर्णांक वाली परीक्षा में 60 अंक यानी 40% अंक पर परिणाम संशोधित कर नई चयन सूची जारी की जाए। 8 सितंबर तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है। अगर के यशवंत कुमार ने कहा कि हम लोग पिछले 6 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। 6800 सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ था जिसको लेकर लगातार लड़ाई जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री , सांसद और विधायक सबके दरवाजे पर गुहार लगाने पहुंचे मगर अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला।
Read full article on Bhaskar