top
लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर गरजा बुलडोजर, 58 अवैध चैंबर जमींदोज; सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
लखनऊ। जिला कोर्ट के आसपास लंबे समय से बने वकीलों के कथित अवैध चैंबरों के खिलाफ रविवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब सवा घंटे में 58 चैंबरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हलचल मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला कोर्ट के आसपास ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन