Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में तैनात दरोगा लापता:घर से थाने जाने के लिए निकले थे, वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 6 views
लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में तैनात दरोगा लापता:घर से थाने जाने के लिए निकले थे, वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन
लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात दरोगा आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त से लापता हैं। वह दोपहर 12:45 बजे सिविल ड्रेस में घर से थाने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। पत्नी ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को उनकी आखिरी लोकेशन वाराणसी में मिली है, जिसके बाद टीम उन्हें तलाशने के लिए रवाना हो गई। पुलिस के मुताबिक, आनंद का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिल रहा था। जांच के दौरान उनकी आखिरी लोकेशन वाराणसी में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम उन्हें सकुशल बरामद करने के लिए वाराणसी रवाना हो गई। तहरीर के मुताबिक, आनंद की पत्नी अंजलि तिवारी भी पुलिस विभाग में दरोगा हैं और डीसीपी मध्य कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को आनंद घर से इंदिरानगर थाने जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उन्होंने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आनंद का पता लगाने में जुटी है। जांच में सामने आया कि वह अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर कपड़ों से भरा एक बैग लेकर निकले थे। सरोजनीनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन के आधार पर टीम वहां पहुंचकर आनंद की तलाश कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan