top
लखनऊ में DCM ने क्लास-6 की छात्रा को रौंदा:मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर-क्लीनर को पीटा; पुलिस की गाड़ी रोककर रोड जाम किया
बंथरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार क्लास-6 की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बनी-मोहान रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने डीसीएम के ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर ले जाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण पुलिस की गाड़ी के आगे खड़े हो गए हैं उन्हें ले जाने नहीं दे रहे हैं। बंथरा पुलिस बल के साथ एसीपी कृष्णा नगर अभिषेक कुमार पांडेय लोगों को समझाने में जुटे हैं। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। देखिए हादसे की 3 तस्वीरें... चाऊमीन खाने गई थी लड़की मृतक प्रियांशी उर्फ मनु मिर्जापुर निवासी रामसहाय की बेटी थी। वह गांव से कुछ दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंती में कक्षा 6 की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रियांशी घर से करीब 500 मीटर दूर बनी-मोहान रोड स्थित शिवानी स्कूल के पास साइकिल से चाऊमीन खाने गई थी। इसी दौरान हरौनी की ओर से बनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया। मृतका के परिवार में पिता राम सहाय, मां शिव देवी, बहन लक्ष्मी और रुचि व भाई नितेश है। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर डीसीएम रोका आसपास के लोगों ने दौड़कर डीसीएम को रोक लिया। ड्राइवर और क्लीनर को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप रोक ली और ड्राइवर व क्लीनर को नीचे उतारने की मांग करने लगे। ----------------- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
Read full article on Bhaskar