top
लखनऊ में नाले में गिरे 3 बच्चे, 1 की मौत:तीनों खेल रहे थे, 2 बड़े बच्चे निकलकर बाहर आए; तीसरे की डेडबॉडी मिली
चिनहट की अशरफ विहार कॉलोनी में खेलते समय तीन बच्चे नाले में गिर गए। इसमें से दो बच्चे थोड़े बड़े थे जो निकलकर बाहर आ गए, लेकिन तीसरा 5 साल का बच्चा डूब गया। सुरक्षित बचे लड़कों ने घर जाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद लोग वहां पहुंचे तो छोटा बच्चा डूब चुका था। लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला। उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे चिनहट सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोहिया संस्थान की मोर्चरी में ले जाया गया, जहां पंचनामा कराया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है...
Read full article on Bhaskar