politics
लखनऊ में विद्युत संविदा कर्मचारियों का सत्याग्रह:14 सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को लखनऊ में सत्याग्रह किया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता के प्रतिनिधि इंजीनियर जयप्रकाश को 33 केवी मध्य क्षेत्र लेसा में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी 14 प्रमुख मांगें रखी गईं। संगठन ने सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स सेवा निगम में विद्युत विभाग के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही, संविदा कर्मचारियों की छंटनी रोकने और पहले हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई। नियमानुसार भुगतान करने की मांग भी रखी कर्मचारियों ने निर्धारित मानदेय बढ़ाने, अतिरिक्त काम का नियमानुसार भुगतान करने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। फेसियल अटेंडेंस व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने और सेवा निवृत्ति की उम्र 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग भी प्रमुख रही। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार काम कर बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने शासन और विभागीय प्रबंधन से इन मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लेने की अपील की। इस सत्याग्रह में विमल चंद्र पांडेय, पुनीत राय, गोविंद मिश्रा, माता प्रसाद पांडेय, नरेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, इमरान, बबलू, राकेश शुक्ला, अंकित वर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar