top
लखनऊ प्रतिनिधिमंडल ने गुरुदेव रविशंकर से की मुलाकात:बेंगलुरु आश्रम में मिले, कार्यक्रम में आने के लिए दिया निमंत्रण
लखनऊ से पहुंचे एक प्रतिनिधि मंडल ने श्री श्री गुरुदेव रविशंकर से बेंगलुरु स्थित उनके आश्रम में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी साथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। समाजसेवी अमीर हैदर चाचा, पूर्व विधायक मोईद अहमद, एडवोकेट वसीम सिद्दीकी और एडवोकेट शिकोह मोहम्मद सहित अन्य साथी मौजूद रहे। गुरुदेव ने मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्हें लखनऊ में एक विशेष कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
Read full article on Bhaskar