politics
लखनऊ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने रणवीर सिंह विष्ट हॉस्टल की फीस में कथित रूप से बृद्धि किए जाने के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल
लखनऊ- राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने रणवीर सिंह विष्ट हॉस्टल की फीस में कथित रूप से ₹7,000 से बढ़ाकर ₹27,000 किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की है। छात्रों का कहना है कि अचानक हुई इतनी बड़ी फीस वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के सामने हॉस्टल में रहना मुश्किल हो जाएगा। उनका आरोप है कि छात्र सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर पर्याप्त पहल नहीं हुई है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति से मांग की है कि फीस वृद्धि के फैसले पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए, छात्रों से बातचीत की जाए और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत दी जाए। यह केवल फीस का मुद्दा नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़ा विषय है जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय तक पहुंचे हैं। बता दे कि इनके समर्थन में गोण्डा के छात्र नेता शिवम पाड़े भी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।
Read full article on Do Took Media