Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

ललितपुर के गढ़ौली में सड़क दो फीट पानी में डूबी:स्कूली बच्चों ने जलभराव के बीच निकाली तिरंगा रैली, ग्रामीण परेशान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 3 views
ललितपुर के गढ़ौली में सड़क दो फीट पानी में डूबी:स्कूली बच्चों ने जलभराव के बीच निकाली तिरंगा रैली, ग्रामीण परेशान
ललितपुर मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ के मजरा गढ़ौली गांव जाने वाले मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं। सड़क पर दो फीट तक पानी भरा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। इस जलभराव के कारण जीव-जंतुओं का भी डर बना रहता है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय गए बच्चों को इसी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान भी बच्चों को नंगे पैर पानी से होकर निकलना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास पहाड़ से आने वाले पानी की निकासी के लिए मार्ग पर चार पुलिया बनी हुई हैं। ये पुलिया चोक हो जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया है, जिससे स्कूल के पास गांव जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। यह मार्ग बच्चों के स्कूल जाने, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के दैनिक आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो जाता है, जिससे सभी को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण रामप्रसाद ने बताया कि इस जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan