Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लिलवारी में 70 घनमीटर रेत को मिट्टी में मिलाया:खनिज अफसरों ने रेत माफियाओं के अवैध रेत के ढेर को कराया नष्ट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
लिलवारी में 70 घनमीटर रेत को मिट्टी में मिलाया:खनिज अफसरों ने रेत माफियाओं के अवैध रेत के ढेर को कराया नष्ट
भिंड के लहार तहसील के ग्राम लिलवारी में खनिज विभाग ने अवैध रेत के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने गुरुवार को करीब 70 घनमीटर रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट करा दिया। इस रेत को अवैध रूप से जमा किया गया था और बेचने या परिवहन करने की तैयारी की जा रही थी। जिले में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में टीम लिलवारी पहुंची। यहां खदान के पास रेत के अवैध भंडारण के ढेर मिले। जांच के बाद विभाग ने करीब 70 घनमीटर रेत का मौके पर ही विनिष्टीकरण कराया। कार्रवाई के दौरान रेत के ढेरों में मिट्टी मिलाई गई, ताकि उनका दोबारा अवैध रूप से उपयोग या परिवहन नहीं किया जा सके। यह कार्रवाई कलेक्टर भिंड के निर्देशन और खनिज शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी खनिज निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध भंडारण की जांच की और रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कराया। भंडारण स्थलों पर भी विभाग की नजर खनिज विभाग अब अवैध रेत के कारोबार में केवल परिवहन करने वाले वाहनों पर ही नहीं, बल्कि भंडारण स्थलों पर भी नजर रख रहा है। रेत को खदान या नदी क्षेत्र से निकालकर अलग-अलग जगहों पर जमा किया जाता है। इसके बाद उसे परिवहन करने की कोशिश की जाती है। ऐसे भंडारण स्थलों की जानकारी मिलने पर विभाग मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहा है। खनिज विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक अवैध रूप से खनिज जमा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan