crime
लोन का झांसा देकर खुलवाते थे खाते, तीन गिरफ्तार:25 एटीएम, 14 चेकबुक, 9 मोबाइल और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद
बहराइच में ऑपरेशन साइवज्र अभियान के तहत हरदी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उनका इस्तेमाल ठगी के लिए करते थे। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 7 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, एक पासबुक, एक डीएल, एक पैन कार्ड, 12 विजिटिंग कार्ड, एक बैग, एक वैगनार कार और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हरदी थाना क्षेत्र के सिसैय्या चूड़ामणि निवासी प्रमुख और सिकंदरपुर निवासी नारायण वर्मा ने 15 और 16 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लोन दिलाने के नाम पर उनके कई बैंकों में खाते खुलवाए गए। आरोपियों ने इन खातों से अपने मोबाइल नंबर लिंक कर दिए और पासबुक, एटीएम व चेकबुक अपने पास रख लिए। तीनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की रकम निकालने में किया गया। आरोप है कि जब प्रमुख और नारायण ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। आरोपियों ने प्रमुख के खाते से 2.40 लाख रुपये और नारायण के खाते से 4,800 रुपये निकलवा लिए। इस मामले में हरदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर एक संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और मुखबिर की जानकारी पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सिघापुरवा निवासी सुफियान, रिसिया के आजाद नगर निवासी समीर अहमद और बिहार के नवादा सिकंदरा निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में हुई है। इन्हें राजापुर मोहल्ले में हाईवे किनारे से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने लोन के नाम पर खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाने और निकालने की बात कबूल की। तीनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है।
Read full article on Bhaskar