Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लॉन्ग वीकेंड में कुम्भलगढ़ दुर्ग पर उमड़ी भीड़:60 से अधिक होटल के 1000 कमरे फुल, पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था पर अलर्ट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
लॉन्ग वीकेंड में कुम्भलगढ़ दुर्ग पर उमड़ी भीड़:60 से अधिक होटल के 1000 कमरे फुल, पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था पर अलर्ट
कुम्भलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिले लंबे वीकेंड ने कुम्भलगढ़ के पर्यटन कारोबार को रफ्तार दे दी है। शनिवार को कुम्भलगढ़ दुर्ग सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। गुजरात के साथ राजस्थान के अलग-अलग शहरों से पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। कुम्भलगढ़ की 60 से अधिक होटलों के 1000 से ज्यादा कमरे लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। लंबे वीकेंड के चलते होटल, रेस्टोरेंट, स्थानीय बाजार और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दुर्ग पहली पसंद, बारिश ने बढ़ाई खूबसूरती कुम्भलगढ़ दुर्ग पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। दुर्ग की ऐतिहासिक प्राचीर, बादल महल और आसपास की हरियाली सैलानियों को आकर्षित कर रही है। बारिश के मौसम के कारण पहाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढ़ गई है, जिससे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है। लंबे वीकेंड में पर्यटक दुर्ग के अलावा परशुराम महादेव और हंमेरीपाल टूरिस्ट प्वाइंट भी पहुंचेंगे। बारिश के बाद इन पर्यटन स्थलों पर हरियाली और पहाड़ी दृश्य सैलानियों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केलवाड़ा थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। थाना अधिकारी तेजकरण सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को दुर्ग मार्ग, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस का उद्देश्य पर्यटकों को आवागमन में परेशानी से बचाना और भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। होटल-रेस्टोरेंट से स्थानीय कारोबारियों को फायदा लंबे वीकेंड के चलते आने वाले तीन दिनों में भी कुम्भलगढ़ में पर्यटकों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार के साथ स्थानीय बाजार और पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। होटल संचालकों और स्थानीय कारोबारियों को इस वीकेंड से बेहतर व्यवसाय की आस है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan