crime
Local 18 impact : लोकल 18 की एक खबर से आगरा की ये सड़क हो गई चकाचक, देवीराम स्वीट्स से नगला चुचाना तक थे गड्ढे ही गड्ढे
Ground Report Agra : आगरा में देवीराम फूड सर्कल के सामने वाली सड़क की जर्जर हालत से मुक्ति मिल गई है. इस समस्या को लोकल 18 ने प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद संबंधित प्रशासन हरकत में आया. कुछ महीने पहले जल निगम की ओर से गंगा जल योजना के तहत इस क्षेत्र में पाइपलाइन डालने का काम किया गया था. इसके बाद सड़क की हालत खराब हो गई थी. दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता ज्यादा परेशानी भरा बना हुआ था. देवीराम स्वीट्स से लेकर नगला चुचाना तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए. गड्ढों के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी.
Read full article on News 18 Hindi