Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मचकुंड मेले में पुलिस और यूथ सीएलजी ने संभाली व्यवस्थाएं:विभाग ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, वाहनों पर लगाए जागरूकता स्टीकर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
मचकुंड मेले में पुलिस और यूथ सीएलजी ने संभाली व्यवस्थाएं:विभाग ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, वाहनों पर लगाए जागरूकता स्टीकर
धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड में देव छठ का लख्खी मेला लगा। इसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए धौलपुर पुलिस और कई विभागों ने व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत यूथ सीएलजी सदस्यों को भी मेले की व्यवस्थाओं से जोड़ा। जिला परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग ने वाहन ड्राइवरों व श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और वृत्ताधिकारी धौलपुर सिटी प्रदीप नेहरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं की गईं। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के साथ यूथ सीएलजी सदस्यों ने दो दिन तक पुलिस के साथ मिलकर काम किया। सीएलजी सदस्यों ने घाटों पर भीड़ संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही यातायात और पार्किंग व्यवस्था में भी मदद की। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने में भी उनकी भूमिका रही। इसके अलावा सीएलजी सदस्यों ने बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलाया। मचकुंड परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने में भी सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने पुलिस और यूथ सीएलजी की इस पहल की तारीफ की। जिला परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग ने मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के नेतृत्व में एक टीम ने वाहन ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा से जुड़े पेंपलेट बांटे। उन्होंने वाहनों पर यातायात नियमों से संबंधित स्टीकर भी लगाए। वाहन ड्राइवरों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की गई। उन्हें तय गति सीमा में गाड़ी चलाने और क्षमता से ज्यादा सवारियां न बैठाने को कहा गया। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने वाहनों को तय जगह पर ही पार्क करने को भी समझाया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan