Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मंडला में फाइनेंसकर्मी से 47 हजार की लूट:बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर छीना बैग, टैबलेट-मोबाइल भी ले गए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 24, 2026 👁 2 views
मंडला में फाइनेंसकर्मी से 47 हजार की लूट:बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर छीना बैग, टैबलेट-मोबाइल भी ले गए
मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से करीब 47 हजार रुपए की लूट हो गई। गुरुवार को बाइक पर आए दो बदमाशों ने रास्ते में कर्मचारी को रोककर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में नकद रुपए, एक टैबलेट और मोबाइल रखा था। अहमदपुर अंजनिया निवासी 21 साल का अमन रजक भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है। गुरुवार को वह जमुनिया और डोभी गांव से किश्तों के करीब 47 हजार रुपए वसूलकर उदयपुर-बीजाडांडी रोड से लौट रहा था। जमुनिया गांव से थोड़ी ही दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसका बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश लूट के बाद अमन ने गांव पहुंचकर डायल-112 पर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल एसपी के निर्देश पर एसडीओपी और थाना प्रभारियों की एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो आसपास के रास्तों और इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan