crime
मंडला में उफनती गौर नदी पार कर रहे ग्रामीण, VIDEO:जान जोखिम में डालकर पुल से गुजर रहे
मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण उफनती गौर नदी पर बने पुल को जान जोखिम में डालकर पार करते दिख रहे हैं। ग्वारा से वन ग्राम रेडम के बीच बने इस पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी बह रहा है। लगातार बारिश के कारण गौर नदी सहित जिले के अन्य नदी-नाले उफान पर हैं। कई पुलों पर पानी बढ़ गया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे डूबे हुए पुलों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार न करें। इसके बावजूद, ग्रामीण खतरा मोल लेकर नदी के ऊपर से बह रहे पानी के बीच से पुल पार कर रहे हैं। शनिवार को सामने आए इस वीडियो में तेज बहाव के बीच बुजुर्गों और महिलाओं सहित ग्रामीणों को गुजरते देखा जा सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
Read full article on Bhaskar